बकरी ईद-शायरी-12

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:58:53 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
टोली के आगे टोला है रैली के पीछे रेला है
यारो ये ईद का मेला है
- सय्यद ज़मीर जाफ़री

तनहाई का साथी मिल न सका, रुस्वाई में शामिल शहर हुआ
पहले तो मेरा दिल तोड़ दिया, फिर ईद मनाई लोगों ने
- इब्राहीम अश्क

तमाम लोग अभी जी रहे गरीबी में,
कई घरों को अभी इंतज़ार ईद का है
- कुँवर कुसुमेश

तल्ख़ अहसास से आजाद किया है खुद को
उसने मुझको कहा है ईद मुबारक तुझको
- अरमान जोधपुरी

तल्खियाँ बढ़ गईं जब ज़ीस्त के पैमाने में
घोल के दर्द के मारों ने पीया ईद का चाँद
- सागर सिद्दीकी

तु साथ हो तो साथ रहती है कायनात,
हर शब है चाँद रात तो हर रोज़ ईद है
- क़ैसर ख़ालिद

तुझ को मेरी न मुझे तेरी ख़बर जाएगी
ईद अब के भी दबे पाँव गुज़र जाएगी
- ज़फ़र इक़बाल

तुम अभी आसमाँ को तकते हो
शहर में सब ने ईद भी कर ली
- मुईन शादाब

तुम बिन चाँद न देख सका टूट गई उम्मीद
बिन दर्पन बिन नैन के कैसे मनाएँ ईद
- बेकल उत्साही

तुम्हारे इश्क़-ए-अबरू में हिलाल-ए-ईद की सूरत
हज़ारों उँगलियाँ उट्ठीं जिधर से हो के हम निकले
- किशन कुमार वक़ार
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================