बकरी ईद-शायरी-14

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:01:51 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "बकरी ईद"
                                      ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

               ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
दिलों में प्यार जगाने को ईद आई है
हँसो कि हँसने हँसाने को ईद आई है
- मोहम्मद असदुल्लाह

दिलों से फ़र्क़ मिटें, इंसानियत पे बढे भरोसा
अल्लाह की भेजी ने मतें लाया, दिन ईद का
- गोविंद वर्मा सिराज

दिवाली ईद में अक्सर खिलौने बेचता है अब
ये वो बच्चा है जिस ने अपनी ख़्वाहिश को दबा रक्खा
- संजीव आर्या

दिवाली और सुब्ह-ए-ईद फ़ारूक़ी! मुबारक हो
मुझे छोड़ो में जिस आलम में हूँ वो मेरी क़िस्मत है!!
- सलाम मछली शहरी

दीप जलाए रस्ता तकती रहती हूँ
वो आए तो ईद दिवाली होली है
- इशरत मोईन सीमा

दुश्मन मिले अगरचे किसी मोड़ ईद पर
लगना गले खुदा ने ये अहकाम कर दिया
- अजय फलक

दूर से पर दिल से मिले प्रीत के साथ
ये तजुरबा ज़रा नया है ईद के साथ
- अमित हर्ष

देखता रहता हूँ तिरी ईदें
मेरे रोज़े गुज़रते रहते हैं
- फ़हमी बदायुनी

देखा है आसमान पे जबसे हिलाले-ईद
दुनिया ख़ुशी से झूम रही है मना ले ईद
- कुँवर कुसुमेश

देखो तो ज़रा हुस्ने-क़मर, ईद मुबारक
सब को हो अता नेक समर, ईद मुबारक
- नलिनी विभा नाज़लि
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================