बकरी ईद-शायरी-15

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:03:21 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
धर्म के नाम पे इंसाँ न कटे ईद के दिन
घर किसी का न मेरे भाई जले ईद के दिन
- शमशाद शाद

न हाथ दिया, न गले मिले, न मयस्सर तुम्हारी दीद हुई ,
अब तुम ही बताओ , ये कयामत हुई कि ईद हुई !!!
- मुनव्वर राणा

नए कपड़े, शिकम भर रोटियों को, जो तरसते हैं
उन्हीं मासूम बच्चों को रुलाने ईद आएगी
- शोर फ़ैज़ाबादी

नफ़रतों के गुबार धुल जाएँ, उल्फ्तों के गुलाब खिल जाएँ
ईद इस बार इस तरह आए दिल के तारों से तार मिल जाएँ
- ख़ुर्शीद आलम

नय्यर मुबारक ये ईद सब को
हो इस ख़ुशी की फिर दीद सब को
- मोहम्मद शफ़ीउद्दीन नय्यर

निकले हैं घर से देखने को लोग माह-ए-ईद
और देखते हैं अबरू-ए-ख़मदार की तरफ़
- परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

नेकियाँ खूब करो ईद से पहले पहले
माहे रमज़ां की सुनो ईद से पहले पहले
- असद निज़ामी

नौजवानी की दीद कर लीजे
अपने मौसम की ईद कर लीजे
- मीर हसन

प्यार से दावत देते हैं मंज़ूर करें !
मीठी ईद पे हर कड़वाहट दूर करे
- अब्दुर्रहमान मंसूर

फ़रहत ए ईद मुबारक हो मगर
हक़ ग़रीबों का न मारा जाए
- फ़रहत दुर्रानी शिकस्ता
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================