बकरी ईद-शायरी-16

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:05:01 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "बकरी ईद"
                                    ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
फ़लक पे चाँद सितारे निकलने हैं हर शब
सितम यही है निकलता नहीं हमारा चाँद
- पंडित जवाहर नाथ साक़ी

फ़ाकों से ही ईद मनायी हो जिसने
उसके आगे पिस्ते बादाम छुआरे क्या
- डॉ. रोहित अयान

फिर तिरी दीद की सआदत हो
वक़्त को ईद की बशारत हो
- खुर्शीद अकबर

फिर पुराने हिसाब कर लेंगे
लग गले चाँद रात आई है
- आतिश इंदौरी

फिर बाम की जानिब उठे अबरू-ए-हिलाली
और चाँद ने शर्मा के कहा ईद-मुबारक
- अब्दुल अहद साज़

फ़ुरात-ए-चश्म पे है कर्बला की तुग़्यानी
दरून-ए-कूफ़ा-ए-दिल ईद करने आया हूँ
- तफ़ज़ील अहमद

बच्चे ख़ुश हों यही है सारी ईद
उन के बच्चों की ईद उन की ईद
- हफ़ीज़ जालंधरी

बताओ दीद कब होगी
हमारी ईद कब होगी
- मारूफ़ राय बरेलवी

बम फटे कोई, न बंदूक़ चले ईद के दिन
या ख़ुदा ख़ून किसी का न बहे ईद के दिन
- शमशाद शाद

बस्तियों में आशिक़ों की, ईद है
बत्तियां गुल, चांद भी निकला नहीं
- अंजुम लुधियानवी
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================