बकरी ईद-शायरी-18

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:07:59 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

            ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
महफ़िल में तेरी ईद के दिन मेरे गले से
यह कौन सा फितना है जो उठ कर नहीं मिलता
- दाग़ देहलवी

माह-ए-नौ देखने तुम छत पे न जाना हरगिज़
शहर में ईद की तारीख़ बदल जाएगी
- जलील निज़ामी

माहे रमज़ाँ की जियाफत के लिए ईद का दिन
है ये मंसूब महब्बत के लिए ईद का दिन
- गीता शुक्ला

माहे रमज़ान की सौग़ातें लाया, दिन ईद का
हर दिल ख़ुशियाँ बरकतें लाया, दिन ईद का
- गोविंद वर्मा सिराज

मिलेगा ग़ैर भी उनके गले ब-शौक़ ऐ दिल
हलाल करने मुझे ईद का हिलाल आया
- शाद अज़ीमाबादी

मुझ को तो ईद में भी फ़राग़त कहाँ मिली
लड़ती रही है सास सवेरे से शाम तक
- साजिद सजनी

मुझ ख़स्ता दिल की ईद का क्या पूछना हुज़ूर
जिनके गले से आप मिले उनकी ईद है
- बेदम शाह वारसी

मुझसे मत कर यार कुछ गुफ्तार, मै रोज़े से हूँ
हो न जाए तुझ से भी तकरार, मै रोज़े से हूँ
- ज़मीर जाफ़री

मुद्दतों बाद कभी ऐ नज़र आने वाले
ईद का चाँद न देखा तिरी सूरत देखी
- मंज़र लखनवी

मुफ़्लिस की जवानी ईद के दिन जब सुब्ह से आहें भरती है
दुनिया ये अमीरों की दुनिया तब ईद की ख़ुशियाँ करती है
- नुशूर वाहिदी
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================