बकरी ईद-शायरी-19

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:09:32 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

               ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
मुबारक ईद का त्यौहार तू है
नज़ीरें और कितनी तेरी दूँ मैं
- चन्द्र शेखर वर्मा

मुसलमाँ क़र्ज़ ले कर ईद का सामाँ ख़रीदेंगे
जो दाना हैं वो बेचेंगे जो हैं नादाँ ख़रीदेंगे
- सय्यद मोहम्मद जाफ़री

मुस्कुराओ कि ईद हो जाए
गुनगुनाओ के ईद हो जाए
- हनीफ दानिश इंदौरी

मुस्कुराओ कि ईद हो जाए
गुनगुनाओ के ईद हो जाए
अपने छोटे बड़ों की सब ग़लती
भूल जाओ कि ईद हो जाए
- हनीफ दानिश इंदौरी

मेरी ख़ुशियों से वो रिश्ता है तुम्हारा अब तक
ईद हो जाए अगर ईद-मुबारक कह दो
- नोमान शौक़

मेरी तो पोर पोर में ख़ुश्बू सी बस गई
उस पर तिरा ख़याल है और चाँद-रात है
- वसी शाह

मेरे महबूब मिरे प्यार को इल्ज़ाम न दे,
हिज्र में ईद मनाई है मोहर्रम की तरह
- राणा सेहरी

मेरे मौला की इनायत के लिए ईद का दिन
नूरे अल्लाह की सूरत के लिए के ईद के दिन
- गीता शुक्ला

मेरे लहू के रंग से चमकी मेहँदी कितने हाथों पर
शहर में जिस दिन क़त्ल हुआ मैं, ईद मनाई लोगों ने
- ज़फ़र गोरखपुरी

मैं अजब ये रस्म देखी मुझे रोज़-ए-ईद-ए-क़ुर्बां
वही ज़ब्ह भी करे और वही ले सवाब उल्टा
=========================================

                             (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                            ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================