बकरी ईद-शायरी-23

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:15:17 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "बकरी ईद"
                                    ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

            ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
वही दिन है हमारी ईद का दिन
जो तिरी याद में गुज़रता है
- मोहम्मद अली जौहर

वादा-ए-वस्ल दिया ईद की शब हम को सनम
और तुम जा के हुए शीर-ओ-शकर और कहीं
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

वादों ही पे हर रोज़ मिरी जान न टालो
है ईद का दिन अब तो गले हम को लगा लो
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

वाह क्या ख़ूब तिरी दीद हुई !
तुझ को देखा तो मिरी ईद हुई !!
- रेहान मुबारक तन्हा

वो अगर रहने दे हमको चैन से
हम भी घरवाले मनाएं ईद सब
- नदीम बिसमिल

वो दिवाली हो या फिर ईद हो
बस तुम्हारे दीद से तम्हीद हो
- बादल गुलशनाबादी

वो बर्थ-डे पे मुझे मुँह नहीं लगाता था
सो मैं भी उस के गले ईद के बहाने लगा
- खालिद इरफ़ान

वो शिक़्वे गिले सब मिटाने दिलो के
गले अब मिलाने तुम्हे ईद आई
- साहिल रामपुरी

वो साल भर से कुदूरत भरी जो थी दिल में
वो दूर हो गई बस एक बार ईद के दिन
- अकबर इलाहाबादी

वो सुब्ह-ए-ईद का मंज़र तिरे तसव्वुर में
वो दिल में आ के अदा तेरे मुस्कुराने की
- फ़ानी बदायुनी
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================