बकरी ईद-शायरी-25

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:17:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

             ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
सब मनाते हैं यूँ ख़ुलूस से इसे फिर भी
ईद का लुत्फ़ तो ऐ दोस्त लखनऊ में है
- सचिन मेहरोत्रा

सबसे हुए वो सीना-ब-सीना, मुझसे मिलाया ख़ाली हाथ
ईद के दिन जो सच पूछो तो ईद मनायी लोगों ने
- पुरनम अलाहाबादी.

सभी ने ईद मनाई मिरे गुलिस्ताँ में
किसी ने फूल पिरोए किसी ने ख़ार चुने
- शकेब जलाली

सभी मुराद हों पूरी हर एक सवाली की
दुआ को हाथ उठाओ कि ईद का दिन है
- क़तील शिफ़ाई

साँप के बदले भैंस के आगे चूहिया बीन बजाएगी
अब के ईद पे बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम लगाएगी
- जमील उस्मान

साझे त्यौहार हैं होली हो कि ईद-ए-क़ुर्बां
ज़िंदगी कितनी दिल-आवेज़-ओ-दिल-आरा है यहाँ
- साहिर होशियारपुरी

सारे रोज़े रख लिये हैं इस बरस तेरे बगैर
दूर से ही भेज देना तुम मुबारक ईद की
- नादिर सिराज

सिक्ख, ईसाई, मुस्लिम, हिन्दू भारत माँ की औलादें
लोहनी, क्रिसमस, ईद, दिवाली ख़ुशी के सब पल इक जैसे
- मोहसीन आफ़ताब केलापुरी

सिर्फ उल्फत हो दिलों में कोई नफ़रत न रहे
दुश्मनो से भी मिलो ईद से पहले पहले
- असद निज़ामी

सिवय्याँ दूध शकर मेवा सब मुहय्या है
मगर ये सब है मुझे नागवार ईद के दिन
- अकबर इलाहाबादी
=========================================

                             (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                            ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================