II गुरु पूर्णिमा II-कविता-30

Started by Atul Kaviraje, July 03, 2023, 08:33:25 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    II गुरु पूर्णिमा II
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०३.०७.२०२३-सोमवार है. आज "गुरु पूर्णिमा" है. गुरु पूर्णिमा का व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको गुरु पूर्णिमा की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है गुरु पूर्णिमाकी कुछ रचनाये-कविताये.

              गुरु पूर्णिमा पर कविता--

परम गुरु

दो तो ऐसी विनम्रता दो

कि अंतहीन सहानुभूति की वाणी बोल सकूँ

और यह अंतहीन सहानुभूति

पाखंड न लगे..........

दो तो ऐसा कलेजा दो

कि अपमान, महत्वाकांक्षा और भूख

की गाँठों में मरोड़े हुए

उन लोगों का माथा सहला सकूँ

और इसका डर न लगे

कि कोई हाथ ही काट खाएगा..........

दो तो ऐसी निरीहता दो

कि इसे दहाड़ते आतंक क बीच

फटकार कर सच बोल सकूँ

और इसकी चिन्ता न हो

कि इसे बहुमुखी युद्ध में

मेरे सच का इस्तेमाल

कौन अपने पक्ष में करेगा..........

यह भी न दो

तो इतना ही दो

कि बिना मरे चुप रह सकूँ..........

--विजयदेव नारायण साही
----------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दिल से देशी.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.07.2023-सोमवार.
=========================================