II गुरु पूर्णिमा II-शुभकामनाएं-2

Started by Atul Kaviraje, July 03, 2023, 10:52:44 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II गुरु पूर्णिमा II
                                 ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०३.०७.२०२३-सोमवार है. आज "गुरु पूर्णिमा" है. गुरु पूर्णिमा का व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको गुरु पूर्णिमा की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है गुरु पूर्णिमाकी शुभकामनाएं.

            गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं--

=============================
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डाँट से, जीवन जीना हमें सिखाते
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
=============================

अक्षर ज्ञान ही नहीं, गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान।
गुरुमंत्र को करे आत्मसात हो जाओ भवसागर से पार।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
==============================

गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागूँ पाय।
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
=======================

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य।
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
==========================

गुरु-चरणों में बैठकर, गुर जीवन के जान।
ज्ञान गहे एकाग्र मन, चंचल चित अज्ञान।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
=======================

गुरु है गंगा ज्ञान की, करे पाप का नाश।
ब्रम्हा-विष्णु-महेश सम, काटे भाव का पाश।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
=========================

आरूणि की गुरुभक्ति से
हमने शिक्षा पाई है
कबीर जैसे महान संत ने
गुरु की महिमा गाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा
===============

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा
==================

--एक्झाम गुरु
------------

                   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ऑल एक्झाम गुरु ब्लॉग.कॉम)
                  -------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.07.2023-सोमवार.
=========================================