II गुरु पूर्णिमा II-कोट्स-2

Started by Atul Kaviraje, July 03, 2023, 11:02:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    II गुरु पूर्णिमा II
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०३.०७.२०२३-सोमवार है. आज "गुरु पूर्णिमा" है. गुरु पूर्णिमा का व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको गुरु पूर्णिमा की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है गुरु पूर्णिमाकी शुभकामनाएं.

             गुरु पूर्णिमा कोट्स--

=========================================
गुरुवर आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु है मेरा अनमोल

करता करे ना कर सके,
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डाँट से, जीवन जीना हमें सिखाते

माटी से मूरत गढ़े,
सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,
भव से देता त्राण।।

आपसे सीखा और जाना, और आपको ही अपना सच्चा गुरु माना,
सीखा है सब आपसे हमने, कलम का मतलब भी आपसे है जाना

आरुणि की गुरुभक्ति से, हमने शिक्षा पाई है।
और कबीर जैसे महान संत ने भी गुरु की महिमा गाई है।।

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य,
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।

उसके जीवन का अध्याय शुरू नहीं होता है,
जिसके जीवन में एक सच्चा गुरु नहीं होता है।

क्या दूं गुरु-दक्षिणा
मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा
अगर जीवन भी अपना दे दूं
=========================================

--rahul kumar
----------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी सक्सेस स्टोरीज.इन)
                   ----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.07.2023-सोमवार.
=========================================