मोहरम-10 वाक्य-A

Started by Atul Kaviraje, July 29, 2023, 06:11:06 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "मोहरम"
                                     ----------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०७.२०२३-शनिवार है. आज "मोहरम" है. ताज़िया : बाँस की कमाचिय़ों पर रंग-बिरंगे कागज, पन्नी आदि चिपका कर बनाया हुआ मकबरे के आकार का वह मंडप जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान सुनी लोग हजरत-इमाम-हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है और दसवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी मुस्लिम भाई बहनोको मै यह दिन समर्पित करता हू. आईए, पढते है मुहर्रम पर 10 वाक्य.

     मुहर्रम प्रत्येक मुसलमान के लिए बहुत पवित्र महीना होता है। इसे मुस्लिम 'क़ुरबानी' का महीना भी कहते हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह दिन हर साल अलग-अलग तारीख को आता है। मुसलमानों के लिए यह महीना इतना पवित्र है कि इस महीने में युद्ध व लड़ाई की अनुमति नहीं है। हजरत मुहम्मद ने एक हदीस में कहा है कि मुहर्रम में रखे रोजों का सबाब सामान्य से 30 गुना ज्यादा मिलता है। उन्होंने कहा कि जो भी मुहर्रम की 9वीं तारीख को रोज़ा रखेगा उसके जीवन में किये 2 वर्ष के गुनाह माफ़ हो जायेंगे। यह महीना मुसलमानों के लिए शोक और उत्सव दोनों का है।

             Muharram par 10 Vakya –

=========================================
1) मुहर्रम, हिजरी कैलेण्डर का सबसे पहला महीना होता है।

2) मुस्लिम धर्म के ख़ास 4 महीनों में से एक 'मुहर्रम' का महीना होता है।

3) रमजान के बाद 'मुहर्रम' इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे पवित्र महीना होता है।

4) मुहर्रम महीने का 10वां दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

5) इस दिन को 'आसुरा' के नाम से जानते है जिसका मुस्लिमों में बहुत महत्व है।

6) शिया लोग मानते है कि इसी दिन हजरत हुसैन 'कर्बला' की लड़ाई में शहीद हुए थें।

7) 'हजरत हुसैन' पैगम्बर मुहम्मद के पोते थें, जो 72 परिवारजन के साथ शहीद हो गए।

8) सुन्नी के अनुसार इसी दिन धार्मिक नेता हजरत मूसा ने फिरौन पर विजय प्राप्त किया।

9) शिया समुदाय के लोग इस दिन शोक मनाते हैं और सुन्नी उपवास रखते हैं।

10) दो अलग मान्यतों के बावजूद दुनिया के सभी मुसलमान मुहर्रम का पर्व उत्साह के साथ मनाते हैं।
=========================================

--By Shubham Singh
------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                    -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.07.2023-शनिवार.
=========================================