II श्री गणेशाय नमः II-श्री गणेश भजन-मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

Started by Atul Kaviraje, August 01, 2023, 04:40:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II श्री गणेशाय नमः II
                                 ---------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज मंगळवार. श्री गणेश वार. आज ऐकुया श्री गणपती भजन . या भजनIचे बोल आहेत- "मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे"

      आइये आज हम आपको गणेश जी के प्यारे भजन "मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे" के बारे में बताते है। और आपको इस भजन का लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश दोनों में बताते है। ताकि आप इस प्यारे भजन का आनंद उठा सके।

                                   श्री गणेश भजन
                             "मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे"
                            --------------------------

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कंचन कंचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।
तेरी महिमा अपरम्पार,
तुझको पूजे ये संसार ।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,
सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान ।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विधन विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा ।
सारे जग मे आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा ।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाये संसार ।
घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

--SINGER UNKNOWN
------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-गणेश जी के भजन लिरिक्स)
                          (संदर्भ-ऑल भजन लैरिकस.कॉम/भजन)
                     -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-01.08.2023-मंगळवार. 
=========================================