स्वतंत्रता दिवस-निबंध-8

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:13:08 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है एक महत्त्वपूर्ण निबंध

             15 अगस्त पर निबंध--

     स्वतंत्रता दिवस हमारे भारत के राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है, इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता समारोहों का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जाता है, इस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री जी द्वारा लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों में तिरंगे को फहराते हैं

     और राष्ट्रीय गान गाने के साथ सैनिक द्वारा बाजों की स्वर-लहरी कर समाहरों में 21 तोपों की सलामी दी जाती है और सशस्त्र बलों द्वारा परेड भी निकाली जाती है, जिसमे प्रधानमंत्री जी द्वारा जनता को सम्बोधित कर एकजुट हो कर राष्ट्रीय की स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए भाषण देकर प्रेरित किया जाता है। इस दिन देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद करवाने वाले सभी वीरों व वीरांगनाओं के योगदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है,

     जिसका पूरा प्रसारण समाचार पत्रों के माध्यम से किया जाता है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस को देश की सुख, शान्ति व समृद्धि के प्रतीक के रूप में सभी राज्यों में जश्न के साथ नाच-गाने गाकर नागरिक एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं और झंडे को फहराकर व तिरंगे की पतंगे उढ़ाकर धूम-धाम से इस दिन को मनाते है।

           देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान--

     हमारे देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा लाल किले में देश के पूरी तरह से आजाद होने की घोषणा की गई, जिसके बाद हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया,

     ब्रिटिश सरकार द्वारा इस दिन को हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के रूप में चुने जाने का एक मुख्य कारण यह भी माना जाता है, की इसी दिन वर्ल्ड वार 2 में हुए युद्ध को पूरी तरह से खत्म कर जापान द्वारा समर्पण कर लिया गया, जिसे अंग्रेजी सरकार अपने जीत के रूप में स्मरण करने के लिए, उनके द्वारा

     इस दिन को हमारी आजादी के दिवस के रूप में चुना गया, जिसके आजाद होने के पीछे 1857 के विद्रोह में हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों जैसे रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल आदि

     महान क्रांतिकारियों के बाद महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोष, चंद्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय आदि द्वारा किए गए संघर्ष व उनके बलिदानों द्वारा ही हमारा देश पूरी तरह से आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बनाया जा सका। देश के पूरी तरह स्वतंत्र हो जाने के बाद से ही इस दिन को हर वर्ष हमारे देश में आजादी के दिन के रूप में मनाया जाता है।

     इस वर्ष भी 15 अगस्त 2023 को हमारे के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इसके लिए हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यकर्म में राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों के अलावा मुख्य अतिथि को भी आमंत्रित किया जाता था,

     परन्तु इस वर्ष 75 वें Independance Day के दिन होने वाले कार्यक्रम में हमारे देश के प्रधामंत्री जी द्वारा की गई घोषणा में यह बताया गया की इस वर्ष देश को ओलंपिक्स खेलों में देश को रेप्रेसेंट करने वाले सभी खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनकी मेहनत को सराहा जाएगा।

--अंकित चीनवन
---------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी.nvshq.ऑर्ग)
                      -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================