स्वतंत्रता दिवस-निबंध-11

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:17:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है एक महत्त्वपूर्ण निबंध.

--15 अगस्त 2023 को हमारे देश के कौन से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा ?
--इस वर्ष हम 15 अगस्त 2023 में हमारे देश की आजादी के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाएँगे।

--इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में क्यों मानते हैं ?
--इस दिन 15 अगस्त 1947 को हमारे देश से अंग्रेजी शासन हट जाने के बाद, हमारा देश पूरी तरह अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया था, जिसमे देश के बहुत से वीरों के बलिदान के योगदान से ही हमे यह स्वतंत्रता प्राप्त हो सकी, इनके इसी योगदान को स्मरण कर हम इस दिन को देश की आजादी के तौर पर याद रखने के लिए स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर वर्ष मानते हैं।

--स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ?
--स्वतंत्रता दिवस के दिन देश भर में नागरिक इस दिन को एक त्यौहार की तरह ख़ुशी और उल्लास से मनाते हैं, और इस दिन लालकिले में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश का तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रीय गान गया जाता है, साथ ही विद्यालयों में भी तिरंगा फहराकर भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी धूम-धाम से आयोजित किया जाता है।

--इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर किन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा ?
--इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हमारे देश के उन सभी खिलाडियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने इस वर्ष ओलंपिक खेलों में हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है।

--15 अगस्त के शुभ अवसर पर झांकियां कहाँ से निकाली जाती है ?
--स्कूल के माध्यम से 15 के शुभ अवसर पर झाँकियाँ निकाली जाती है।

--अंकित चीनवन
---------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी.nvshq.ऑर्ग)
                     -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================