स्वतंत्रता दिवस-निबंध-16

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:26:09 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है एक महत्त्वपूर्ण निबंध.

==================================
15th August 2022-75th Independence day
देश आजाद हुआ था-15 अगस्त 1947
झंडा रोहण-लाल किले पर
==================================

     बहुत सारे लोग स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री के भाषण का इंतजार करते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाने वाला भाषण एक महत्वपूर्ण भाषण होता है। हमारे सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने "ट्रस्ट विथ डेस्टिनी" नाम के भाषण के साथ देश के आजादी की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि हमें अपने भविष्य पर विश्वास रखना चाहिए और देश की तरक्की में लग जाना चाहिए। 200 साल के भीषण संघर्ष के बाद इतने बड़े देश को संभाल कर आगे चलाना बहुत बड़ी समस्या थी मगर हमारे राजनेताओं ने इस लगभग असंभव कार्य को संभव करके दिखाया। यही कारण है कि 15 अगस्त हर एक भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से मनाते है, मगर हर किसी के तरीके में तिरंगा झंडा जरूर होता है। आने वाले समय में यह त्यौहार ऐसे ही ममता रहेगा और भारत हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूता रहेगा इसी कामना के साथ आने वाली स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

          FAQ's Essay on 15th August--

--Q. 15 अगस्त 2022 को भारत के आजाद हुए कितने साल हो जाएंगे?
--Ans. 15 अगस्त 2022 को भारत के आजाद हुए कुल 77 वर्ष हो जाएंगे।

--Q. 15 अगस्त का क्या महत्व है?
--Ans. 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटेन सरकार से आजाद हुआ था। 15 अगस्त का दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उनके सम्मान में और भारत देश के सम्मान के लिए यह दिन साल के 365 दिन में सबसे अधिक महत्व रखता है।

--Q. 15 अगस्त को कौन सा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
--Ans. 15 अगस्त को भारत के अलावा नॉर्थ कोरिया भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

                 निष्कर्ष--

     आज इस लेख में हमने आपको 15 अगस्त 2023 पर निबंध लिख कर दिखाया। अगर आप 15 अगस्त के पावन अवसर पर अपना निबंध कहीं प्रस्तुत करने जा रहे हैं तो हमारे द्वारा दिए गए निबंध का इस्तेमाल आप कर सकते है। 15 अगस्त एक बहुत ही पावन त्योहार है इस दिन भारत के हर नागरिक को अपने देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करना चाहिए। अगर हमारे इस लेख के माध्यम से आपके स्वतंत्रता दिवस में एक भावना जुड़ी है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।

--दिनेश कुमार
-------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ईझी हिंदी.इन)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================