स्वतंत्रता दिवस-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:28:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

     हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि, इस आजादी को पाने में हमने कितना कुछ खोया हैं | इसलिये हमने उन यादों के छोटी छोटी कविता में संजोया है [ Independence Day Small Poem ] क्योंकि भारत के लिए ब्रिटिशों से आजादी पाना इतना आसान नहीं था जितनी आसानी से हम 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाते हैं | लेकिन भारत के कुछ महान वीर सपूतो और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया | उन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने आराम व स्वतंत्रता को त्याग कर देश के लिए क़ुरबानी दी | आज उन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने उन्हें याद करने के लिए हमारे देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं |

     सभी देशवासियों को 75वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना नई स्वतंत्रता दिवस आजादी हिंदी कविता Independence Day 15 August Poem 2023 New Special Short & Long Sawatantrata Diwas Par Kavita Poem स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर कविता आप यंहा पढ़ सकते है | यहाँ हम देशप्रेमी कवियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए लिखी गई 15 अगस्त की दिल को छु लेने वाली स्वतंत्रता दिवस पर कविताएँ लेकर आए हैं | स्कूल व कॉलेज विद्यार्थी यहाँ दी गई 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति कविताए ( Hindi Poem on Independence Day) सुनाकर देश के प्रति देशभक्ति की भावना और प्यार व्यक्त कर सकते है |

     15 अगस्त पर कविता स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर कविता हिंदी में :- जैसा की हम सभी को मालूम है की पुरे भारत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानते है और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है | इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थी देश के प्रति प्यार व देश भावना व्यक्त करने के लिए आजादी के ऊपर शायरी, कविताए, देशभक्ति कविताए, चुटकुले, भाषण इत्यादि सुनाते है |

       Kavita Poem on Independence Day-15 अगस्त- कविताएँ--

।। करें आजादी की रखवाली आओ निभायें अपना फर्ज ।।
शत् शत् नमन करें शहीदों को, ये बहादुर वीर ।
न्योछावर-किये प्राण अपने, लिख गये देश की तकदीर ।।

अपने बलबुतो, देशभक्ति के जज्बो से, हमे आजादी दिलाई है ।
दिलो में रहेंगे अमरशहीद सदा, लिखा जिससे वो स्लकी स्याही है ।।

वतन की खुशीयों की खातिर, अपना खून बहाये हो ।
मिलती रहेगी हमे प्ररेणा, हमारे दिलो में समाये हो ।।

दिलायी हमे आजादी, नभ में फैली है सूरज की लाली ।
प्रकृति भी गूंज उठी है, है पतन में आजादी की हरियाली ।।

है हम आजाद, देश में फैली है आजादी की खुशहाली ।
फर्ज है हमारा, मरते दम तक करें देश की रखवाली ।।

रहे देश सुरक्षित, करे प्रगति हमारा वतन ।
सुख शान्ति रहे देश में, करते रहे हम पुरे जतन ।।

होगा देश का विकास, जब निभायेगे अपने फर्ज ।
रहे तैयार देश सेवाखातिर, सुरेश करे है आपसे अर्ज ।।

--सुरेश कुमार भार्गव-सेवानिवृत्त व्याख्याता
--जिला झुंझुनूं-राजस्थान
-------------------------------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-RK अलर्ट.इन)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================