स्वतंत्रता दिवस-कविता-25

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:59:45 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "स्वतंत्रता दिवस"
                                    ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

आओ याद करे उनकी कुर्बानी
जिनकी वजह से आज हम यह त्यौहार मना रहे है
ना भूलें कभी उन्हें
जिनकी वजह से आज हम आजादी से जी रहे है

ना भूलें वह पहला जय हिंद का नारा
जो था नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा
ना ही भूलें उन लोगों को
जिनके लिए आराम हराम था

हम आजाद ही रहे है और आजाद ही रहेगे
यह कहकर दुश्मन की गोलियों का सामना किया
भगत सिंह के साथ मिलकर
भारत की आजादी का प्रण लिया

आओ करे याद उन्हें
कहानियां जिनकी सुनकर बड़े हुए है
लक्ष्मीबाई, तिलक या गोखले
या फिर मदन मोहन मालवीय
सत्यमेव जयते की नींव रखने वाले

एक दिन का उत्सव मनाकर
मात्र ना निभाए औपचारिकता
बल्कि चले उनके कदमों पर
और साकार करें भारत उनके सपनों का

--पवनी संघी
-----------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                      -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================