स्वतंत्रता दिवस-कविता-29

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 03:04:28 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान
अद्भुत भूगोल इतिहास भव्य राजनीति में कीर्तिमान
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

प्रकृति संस्कृति खुशहाली देखो केरल से कश्मीर
विश्व पटल पर अद्वितीय निराली भारत की तस्वीर
सागर करता है अठखेली खड़ा हिमालय सीना तान
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

भोजन भाषा रंग रूप विविध अनेकता में एकता है
विविध पंथ मत दर्शन पर राष्ट्र में धर्मनिरपेक्षता है
यहीं शंखनाद होता है और यहीं गूंजती अजान
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

सोलह कलाओं के धारी जन्मे यहाँ गिरिधर गोपाल
गायन वादन नृत्य कला कुशल भारत के लाल
रणकुशल धनुर्धारी सपूत जिनका नहीं बखान
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

अन्तरिक्ष के नियम गढ़े और शून्य खोजा हमने
धन्वन्तरि और आयुर्वेद अरोग्य द्वारा खोला हमने
हमने दुनिया को बतलाया पौधों में भी होते प्राण
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

रणकुशल यहाँ वीरांगनाए धरा गगन में परचम लहराएं
विज्ञान राजनीति समाज हर क्षेत्र में कौशल दिखलाया
सतयुग से कलयुग अनंत नारी शक्ति का यशगान
मेरा भारतवर्ष महान मेरा भारतवर्ष महान

--नवीन कुमार जैन
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                       ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================