स्वतंत्रता दिवस-कविता-31

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 03:06:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

भक्ति मन को तन से भिन्न कर ले जाती एक मार्ग पर
आलोक में उसके मन निश्छल हो चलता परमार्थ पर
इस भक्ति में देशप्रेम का राग जब लग जाए
सर्वस्व न्यौछावर करने भी फिर मन कभी न कतराएं

राष्ट्र राष्ट्रीयता देता जीवन को पहचान दिलाता है
विशाल धरा पर हमें एक भिन्न आभास कराता है
फिर उस पर भी यदि मस्तक श्रद्धा से न झुके
तो वो राष्ट्र नहीं स्व का निरादर मान स्वयं से पूछे

कि धरातल की वेदी पर उसका पालनकर्ता कौन
जीवन वृक्ष का उसके निरंतर सृजनकर्ता मौन
उत्तर मुख से न निकलेगा मन खिन्न हो जाएगा
राष्ट्र की महत्ता पर जब कोई प्रश्नचिह्न लगाएगा.

देशभक्ति किसी अन्य विशेषण की सहाय नही
यह संज्ञा तो स्वयं में चरितार्थ परम सुख हिताय यही
जब जब साँसे राष्ट्र के नाते अपना दम तोड़ती है
तत्क्षण राष्ट्र के साथ अमरत्व प्राप्त वे करती है

प्रकृति भी मोहित जिस पर नित संध्या तिरती हो जाती
गंगा जहाँ बहती सिन्धु लहरे जिसमें समाती
उसी राष्ट्र के हित को सर्वोपरि रख जहाँ अडिग हिमालय है
भक्ति करूं मैं उसी भारत कि जहाँ कण कण देवालय है

--यश गेहलोत
-------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                      -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================