स्वतंत्रता दिवस-कविता-35

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 03:11:26 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

अपना देश अपनी माटी
कश्मीर हो या गुहावटी अपना देश अपनी माटी
देश की रक्षा के लिए खड़े रहते लाखो शेर यहाँ

हो जाते है लाखो दुश्मन मिनटों में ही ढेर यहाँ
यही हुए थे वीर शिवाजी यहीं हुए राणा प्रताप
दोनों के ही नाम मात्र से दुखती ही मुगलों की छाती
कश्मीर हो या गुहावटी अपना देश अपनी माटी

माँ सीता को ले जाने रावण एक आया
कंस ने भी मथुरा में अपना कोहराम मचाया
कृष्ण और राम ने इनका वंश मिला दिया माटी
कश्मीर हो या गुहावटी अपना देश अपनी माटी

देश का दिल है म प्र और इसका भी दिल है भोपाल
यही पर है भीम बैठका और उज्जैन में महाकाल
जम्मू में है बर्फ पहाड़ केरल नारियल वृक्ष विशाल
बंगाल में है दुर्गा पूजा, गुजरात में गरबा धमाल

फिर सेना की हो बंदूके या बुजुर्गों की लाठी
कश्मीर हो या गुहावटी अपना देश अपनी माटी
बहती रहती यही पर नदियाँ गंगा, सरस्वती यमुना
फिर देखों तीनों का संगम कलकत्ता में मिलना
यहीं हुआ युद्ध पानीपत का, यही हुआ हल्दीघाटी
कश्मीर हो या गुहावटी अपना देश अपनी माटी

--राहुल सिंह चौहान
-----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                     -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================