स्वतंत्रता दिवस-कविता-42

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:05:03 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

मेरा देश महान है
सूरज जिसको रोशन करता
चन्द्रमा नित शीतलता भरता
त्याग और बलिदान से जिसका
भरा हुआ इतिहास है
मेरा भारत महान है

सूर कबीर मीरा सी भक्ति
अहिल्या दुर्गा लक्ष्मी सी शक्ति
वीर सुभाष भगत बिस्मिल के
आजादी के दीवानों का
लिखा हुआ इतिहास है
मेरा भारत महान है

वेद पुराण कुरआन तुम पढलो
गीता बाइबिल आगम सुन लो
मानवता का भाव ही
सब धर्मों का सार है
मेरा भारत महान है

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
आपस में सब भाई भाई
भिन्न धर्म है भिन्न जातियां
भिन्न आचार विचार है
अनेकता में एकता की सीख देता
तिरंगा हमारी पहचान है
मेरा देश महान है

मेक इन इंडिया स्किल इंडिया
स्टैंड अप इंडिया इनक्रीडिबल इंडिया
से युवा शक्ति को आगे बढ़ाना है
आत्मनिर्भर भारत स्वतंत्र भारत बनकर
कोरोना को हराना है
यही विश्वास यही पैगाम है
मेरा देश महान है

--समीक्षा जैन
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                       ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================