स्वतंत्रता दिवस-कविता-45

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:08:40 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

आजादी का महापर्व हम सबको प्यारा लगता है
हर सैनिक भारत माता का राजदुलारा लगता है
सरहद पर लड़ने वाला हर वीर निराला लगता है
आजादी का महापर्व हम सबको प्यारा लगता है
माँ की हालत क्या होगी गर भाई भाई का दुश्मन हो
जात पात का भेद मिटा दो हर दिल में अपनापन हो
हिन्दू ईद मनाएं मुस्लिम का रक्षाबंधन हो

नये युग के नये गीतों में भी भारत माँ का वन्दन हो
सरहद पर लड़ने वालों का हर दिल में अभिनन्दन हो
कफन बांधकर सर पर जो लाज देश की रखता
आजादी का...

वीर सपूतों की कुर्बानी सबकों याद जुबानी हो
आजादी का हर संग्राम एक अमर कहानी हो
भारत का हर बच्चा बच्चा भारत माँ की शान बने
भगतसिंह आजाद के जैसे भारत का अभिमान बने
सबके दिल में देश प्रेम का अविरल निर्झर बहता है
आजादी का...........

धन्य धरा उस देश की जिसमें महावीर अवतार हुए
सत्य अहिंसा के अनुयायी बापू जैसे लाल हुए
धन्य हो गई कोख माओं की, जिससे वीर जवान हुए
सरहद पर लड़ते लड़ते जिनने प्राण दान दिए
धन्य सैनिकों की पत्नी जो उम्मीदों पर जीती है
अरमानो की चिता जलाकर ख़ुशी से आसू पीती है
धन्य धन्य वो वीर लला जो हंस कर प्राण को तजता है
आजादी का.............

--माहि जैन
----------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                        -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================