स्वतंत्रता दिवस-10 लाइनें

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:40:28 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइनें.

        स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइनें (Independence Day Par 10 Lines)--

        15 अगस्त पर 10 लाइन(10 Lines On 15 August)--

--स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है।
--स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
--15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आज़ादी मिलने की खुशी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
--इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
--15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
--15 अगस्त के दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
--15 अगस्त से एक दिन पहले सभी स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
--सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में भी आज़ादी की खुशी का जश्न मनाया जाता है।
--स्वतंत्रता दिवस के दिन हर भारतवासी को मिली हुई स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
--स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता के गर्व का पर्व है।

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================