स्वतंत्रता दिवस-FAQs-2

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:48:10 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है स्वतंत्रता दिवस FAQs.

     इस वर्ष भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष (75th Year of Independence Day of India) पर देश मना रहा है आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav), जो भारत सरकार की पहल है। यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज़ादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को शुरू हुई, जिसने हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की और 15 अगस्त 2023 को एक साल के बाद ये यात्रा समाप्त होगी।

     आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) भी चलाया हुआ है। 'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

                FAQs--

--प्रश्न- 15 अगस्त का भाषण कैसे दें?
--उत्तरः 15 अगस्त का भाषण पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ दें।

--प्रश्न- आजादी को कितने साल हो गए 2023?
--उत्तरः 15 अगस्त 2023 को देश आजादी की 76वीं वर्षगांठ के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव का समापन हो रहा है।

--प्रश्न- स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर है?
--उत्तरः स्वतंत्रता दिवस देश के आज़ाद होने की खुशी में मनाया जाता है जबकि गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के उपलक्ष में मनाया जाता है।

--प्रश्न- 15 अगस्त को हिंदी में क्या कहते हैं?
--उत्तरः स्वतंत्रता दिवस।

--प्रश्न- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?
--उत्तरः 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन सन् 1947 को हमें अंग्रेज़ों से आज़ादी मिली थी।

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================