स्वतंत्रता दिवस-शायरी-3

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:52:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शायरी.

           15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शायरी--

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी 
सदियों रहा है दुश्मन दौरे जहां हमारा

– अल्लामा इकबाल

वतन की ख़ाक ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे
मुझे यक़ीन है पानी यहीं से निकलेगा

– अज्ञात

न इंतिज़ार करो इन का ऐ अज़ा-दारो
शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते

– साबिर ज़फ़र

खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है,
सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है,

कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं
कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान की शान का हैं

मैं मुस्लिम हूँ, तू हिन्दू है,
है दोनों इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूँ, तू पढ़ ले कुरान,
इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
हैं मेरा बस एक ही अरमान,
एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान।

आज सलाम है उन वीरो को
जिनके कारण ये दिन आता है
वो माँ खुशनसीब होती है
बलिदान जिनके बच्चो का
देश के काम आता है

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================