स्वतंत्रता दिवस-नारे/स्लोगन

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:56:40 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नारे/स्लोगन.

       स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन/नारे (Slogan On Independence Day): देशभक्ति के बेस्ट 15 अगस्त पर स्लोगन (Slogan On 15 August) --

     साथियों इस पोस्ट के माध्यम से आप 15 अगस्त पर स्लोगन (15 August Slogan In Hindi) पढ़ सकते हैं। आज़ादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर स्कूल, कॉलेज आदि कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन हिंदी में (Independence Day Slogan In Hindi) लिखने या फिर सुनाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा बहुत सी जगहों पर तो हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर नारे (Slogans In Hindi For Independence Day) लिखने की प्रतियोगिता भी होती है। 15 अगस्त पर नारे हिंदी में (Hindi Slogan On Independence Day) लिखने की प्रतियोगिता में लोग जोर-शोर से भाग लेते हैं।

     अगर आप भी 15 अगस्त के जोश से भरे नारे लिखना या सुनाना चाहते हैं, तो parikshapoint.com आपके लिए देशभक्ति के Best Slogan For Independence Day In Hindi लेकर आया है। हम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खास स्वतंत्रता दिवस पर नारे स्लोगन हिंदी में (Slogan In Hindi On Independence Day) लेकर आये हैं, जो छोटे और कम शब्दों में हैं। कई बार ऐसा होता है कि छोटे बच्चे बड़े-बड़े Independence Day Par Slogan याद नहीं कर पाते। इसीलिए हम ऐसे बच्चों कि लिए Short Slogan On Independence Day In Hindi लेकर आए हैं, जिन्हें वह आसानी से याद कर सकते हैं। नीचे हमने कुछ 15 अगस्त पर फेमस स्लोगन हिंदी में (Famous Slogan On 15 August In Hindi) भी दिए हुए हैं, जो हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की देन हैं।


             15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नारे/स्लोगन--

हम सब ने ये ठाना है, आजादी को अमर बनाना है

इंकलाब का नारा है, हिंदुस्तान हमारा है

करते हम भारत से प्यार, स्वतंत्रता है हमारा अधिकार

आज हम कसम ये खाएंगे, देश को स्वच्छ बनाएंगे

स्वतंत्रता अधूरी जिनके बिन, ये उन्हीं शहीदों का दिन

ढूंढ लो आसमां ढूंढ लो ये जमीं, भारत के जैसा कोई देश नहीं

आज़ादी का जश्न मनाएं, आओ तिरंगा हम लहराएं

शहीदों ने गवां कर जान, आज़ाद कराया हिंदुस्तान

आज़ादी का है ये पर्व, अपने देश पे हम को गर्व

कहता वीरों की कहानी तिरंगा, भारत की है निशानी तिरंगा

नीला केशरिया धानी सफेद, ये रंग मिटाते सारे भेद

पगड़ी, टोपी, धोती का वेश, सब पहने है ये भारत देश

उन वीरों पर देश आज कर रहा है गर्व, जिनकी वीरता की देन है ये स्वतंत्रता का पर्व

जब-जब पुकारती है माँ भारती, तब-तब स्वत्रंता के बलि वेदी पर वीरो ने दी है आहुति

आजादी के परवाने थे वो नहीं था उनमें कोई लोभ, हसते-हसते झूले फंदो पर नहीं था उनको कोई शोक

--PP Team
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                      ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================