स्वतंत्रता दिवस-जोश से भरे नारे

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:58:08 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है 15 अगस्त के जोश से भरे नारे.

            15 अगस्त के जोश से भरे नारे--

आज फिर से वो दिन आया है, जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना लहू बहाया है

वीरों को याद कर के आंसू बहे हज़ार, जिनकी है देन हमको स्वतंत्रता का त्यौहार

देश प्रेम की उग्र ज्वाला अब तक थमी नहीं है, भारत माता में वीरों की कोई कमी नहीं है

दुश्मन की गोलियों का वो हंस के सामना किये, आजाद ही मरे वो जो आजाद थे जिए

हमारी स्वतंत्रता में उनका बलिदान है, ऐ भारत मां वो वीर तेरी और तू मेरी शान है

ये तिरंगा और इसकी शान, हमेशा याद दिलायेगा हमें उनका बलिदान

अपनी स्वतंत्रता का हम क़र्ज़ चुकाएंगे, पुरे विश्व में अपना तिरंगा सबसे ऊपर लहरायेंगे

कहां हर कोई ऐसा सम्मान पाता है, वो किस्मत वाला है जिसका लहू वतन के काम आता है

हम न भूले उनको जिन्होंने प्राण गवाया है, उनकी खातिर ही स्वतंत्रता दिवस का पर्व ये आया है

है किसी में हिम्मत जो भारत से टकराएगा, जान दे देंगे हम अपनी पर तिरंगा सदा लहराएगा

सिर झुका के उन शहीदों को है मेरा नमन, जिनके लिए खुद जान से ज्यादा था प्यारा उनका वतन

जब-जब देश पर संकट आया, मां भारती की सेवा में आजादी के मतवालों ने अपना शीश नवाया

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================