स्वतंत्रता दिवस-बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन/नारा

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 06:01:06 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन/नारा.

         बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन/नारा--

वंदे मातरम-बंकिमचंद्र चटर्जी
सत्यमेव जयते-पंडित मदन मोहन मालवीय
इंकलाब जिंदाबाद-शहीद भगत सिंह
करो या मरो-महात्मा गांधी
जय जवान, जय किसान-लाल बहादुर शास्‍त्री
जय हिंद-सुभाष चंद्र बोस
जय जगत-विनोबा भावे
सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दोस्‍तां हमारा-अल्लामा इकबाल
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आराम हराम है-पंडित जवाहर लाल नेहरू
पूर्ण स्वराज-पंडित जवाहर लाल नेहरू
अंग्रेज़ों भारत छोड़ो-यूसुफ मेहर अली
साइमन वापस जाओ-यूसुफ मेहर अली

--PP Team
------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                        ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================