स्वतंत्रता दिवस-स्टेटस-1

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 06:07:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है स्वतंत्रता दिवस स्टेटस.

       स्वतंत्रता दिवस पर स्टेटस (Independence Day Status)- 15 अगस्त पर स्टेटस--

     स्वतंत्रता दिवस का नाम सुनते ही मन में देशभक्ति का गीत शुरू हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देश में ऐसा कोई कोना नहीं जहां देशभक्ति का रंग न दिखें। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था। उस दिन से हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस देशभर में पूरे जोश और जुनून के साथ मनाया जाता है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से हैप्पी स्वतंत्रता दिवस पर स्टेटस (happy independence day status in hindi) प्राप्त कर सकते हैं। 15 अगस्त स्टेटस हिंदी में (independence day hindi status) प्राप्त करके आपके मन में स्वतंत्रता दिवस के प्रति जोश और जूनून भर जायेगा। आप यह स्टेटस अपने व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा कर सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्तों को भी यह स्टेटस शुभकामनाएं के रूप में भेज सकते हैं।

     सोशल मीडिया के दौर में आज हर कोई स्टेटस के माध्यम से संदेश देना चाहता है। आप parikshapoint.com के इस पेज से independence day ka status प्राप्त कर सकते हैं। हम आपके लिए बेहतरीन swatantrata diwas status लेकर आए हैं। इसके अलावा आप हमारे इस आर्टिकल पर स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, कविता, कोट्स, शुभकामनाएं संदेश और जोश से भरे नारे भी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये नीचे 15 अगस्त पर स्टेटस (15 august hindi status) पढ़ते हैं।

           स्वतंत्रता दिवस स्टेटस (15 august status)--

1. लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान, सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

2. आजादी का प्रतिक है 15 अगस्त,
राष्ट्रिय पर्व है 15 अगस्त,
स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान है 15 अगस्त,
देश की शान है 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4. आओ झुक कर सलाम करे उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

5. देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम, कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा हम बुलबुलें हैं इसकी ये गुलिस्तां हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

7. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

--PP Team
------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                    ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================