स्वतंत्रता दिवस-FAQs-3

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 06:26:43 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                  "स्वतंत्रता दिवस"
                                 ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है स्वतंत्रता  FAQs.

               FAQs--

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव कब शुरू हुआ था?
--उत्तरः 12 मार्च 2021 को।

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव कब खत्म होगा?
--उत्तरः 15 अगस्त 2023 को।

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ क्या है?
--उत्तरः आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने का महोत्सव है।

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव कब से प्रारंभ किया गया?
--उत्तरः गांधी जी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने के पर प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मार्च 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव प्रारंभ किया था।

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव कहाँ से शुरू हुआ?
--उत्तरः गुजरात के साबरमती से।

--प्रश्न- आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य क्या है?
--उत्तरः लोगों के मन में देशभक्ति की भावना पैदा करना।

--प्रश्न- आजादी का अमृत महोत्सव कब तक चलेगा?
--उत्तरः आजादी का अमृत महोत्सव हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ था और यह 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा।

--PP Team
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                      ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================