नाग पंचमी-नाग पंचमी पर 10 वाक्य-2

Started by Atul Kaviraje, August 21, 2023, 05:15:56 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "नाग पंचमी"
                                       ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२१.०८.२०२३-सोमवार है. आज "नाग पंचमी" है. नागपंचमी सावन महीने की पंचमी को नाग पंचमी की तरह मनाया जाता है। इसे शुक्ल पक्ष की पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन नागों का दर्शन करना अच्छा और फलदायक माना जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको नागपंचमी त्योहार की मेरी अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईये, पढते है नागपंचमी पर नाग पंचमी पर 10 वाक्य.

             नाग पंचमी पर 10 वाक्य--

1. लोग अपने घरों के बाहर सांपों का चित्र अंकित करते एवं रंगोली बनाते हैं।

2. प्राचीन काल से ही नाग देवता को हिंदू धर्म में एक विशेष दर्जा प्राप्त है।

3. नाग पंचमी पर सांपों का दर्शन कराने का लोग सपेरों को दूध व पैसे देते हैं।

4. लोग मंदिरों में नाग देवता व शिवलिंग का दूध एवं जल से स्नान कर प्रसाद में खीर चढ़ाते हैं।

5. कहा जाता है नाग देवता को कच्चा दूध एवं सुगंधित चंदन अति प्रिय होता है।

6. ऐसी भी मान्यता है की नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजन कर उन्हें प्रसन्न कर लेने से सर्प दंश का भय खत्म हो जाता है।

7. भगवान शिव के कंठ में विराजमान रहने वाले नाग देवता भगवान शिव को अति प्रिय होते हैं एवं भगवान शिव के पावन माह सावन की पंचमी को ही नाग पंचमी मनाई जाती है।

8. नाग पंचमी में ब्राम्हणों को खाना खिलाया जाता है और आठ अलग अलग नाग देवताओं की पूजा की जाती है।

9. नाग पंचमी व्रत में लोग पूरे दिन उपवास रखते हैं उपवास करने वालों में ज्यादातर सपेरे होते हैं।

10. अंत में संपूर्ण विधि विधान के साथ नाग देवता की पूजा कर कथा सुनी जाती है एवं उपवास तोड़कर स्वल्पाहार किया जाता है।

--by Luv
----------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ऑनलाईन हीतम.कॉम)
                     --------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-21.08.2023-सोमवार. 
=========================================