धर्मवीर आनंद दिघे साहब पुण्यतिथी-लेख-2

Started by Atul Kaviraje, August 26, 2023, 10:20:46 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                            "धर्मवीर आनंद दिघे साहब पुण्यतिथी"
                           ---------------------------------
मित्रो,

     आज दिनांक-२६.०८.२०२३-शनिवार है. आज "धर्मवीर आनंद दिघे साहब की पुण्यतिथी" है. आनंद दिघे , (27 जनवरी 1951 - 26 अगस्त 2001) धर्मवीर के नाम से लोकप्रिय एक वरिष्ठ नेता और शिवसेना के ठाणे जिला इकाई प्रमुख थे । आईए, पढते है साहेब पर एक महत्त्वपूर्ण लेख.

     शिवसेना पार्टी में रहते हुए दिघे के ऊपर शिवसेना के सदस्य श्रीधर खोपकर की हत्या का आरोप लगा था। जिसके बाद दिघे ने शिवसेना पार्टी से दूरियां बना ली थी और उन्होंने अपनी नाराजगी उजागर करने के लिए वर्ष 1989 में कांग्रेस पार्टी को वोट दिया था। दिघे ने उस समय कहा था कि गद्दारों के लिए कोई माफी नहीं है। उनके बयानबाजी के कुछ दिनों बाद शिवसेना पार्षद श्रीधर खोपकर की हत्या कर दी गई थी। आनंद दिघे को टाडा के तहत एक बार गिरफ्तार किया गया था। दिघे जब श्रीधर खोपकर की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर वापस लौटे तो शिवसैनिकों ने कहा की उन्होंने जो भी किया वह शिवसेना की धर्म की लड़ाई के लिए किया इसलिए उनके अनुयायियों ने उनको धर्मवीर की उपाधि दी और लोगों में आनंद दिघे "धर्मवीर" के नाम से चर्चित हो गये। लेकिन कुछ शिवसेना के लोगों ने दिघे के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाया, लेकिन दिघे ने कहा कि हम जो भी करते थे वह बालासाहेब ठाकरे की सहमति से करते थे।

     गणपति महोत्सव से वापस आ रहे आनंद दिघे का वंदना एसटी बस डिपो के पास कार एक्सिडेंट हो गया। जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल सिंघानिया में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 26 अगस्त 2001 को महज 49/50 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की खबर सुनने के बाद आनंद दिघे के अनुयायियों ने अस्पताल को पूरी तरह से घेर लिया और तोड़ फोड़ शुरू कर दिया। यहीं नहीं उनके चाहने वालों ने अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। 

     उनकी मृत्यु के बाद उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के कई अन्य नेताओं को घटना को रोकने के लिए ठाणे से बाहर ले जाना पड़ा था, क्योंकि शिवसेना कार्यकर्ता उग्र हो चुके थे। "मृत्यु के दो दशक बाद भी, दिघे अभी भी ठाणे शहर और जिले में एक करिश्माई व्यक्ति बने हुए हैं, जिसमें शिव सेना कार्यकर्ताओं का एक महत्वपूर्ण वर्ग है जो उन्हें एक देवता के रूप में मानते हैं।"

     आनंद दिघे की मृत्यु के बाद एकनाथ शिंदे को ठाणे जिले का सियासी वारिस बनाया गया और उन्होंने अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी उसी तरह से करने की कोशिश की जैसी की उनके गुरु आनंद दिघे करते थे।
आनंद दिघे जब तक जीवित रहे, ठाणे जिला में दूसरा कोई और 'साहब' नहीं हुआ। बाल साहेब ठाकरे के बाद उनके नाम के अलावा किसी भी शिवसेना राजनेता के नाम के आगे 'साहब' शब्द का प्रयोग नहीं हुआ।

     महाराष्ट्र के कलवा शहर में एक अस्पताल का नाम उनके "धर्मवीर आनंद दिघे हृदयरोग उपचार केंद्र" रखा गया है। आनंद दिघे अपने समय के बाहुबली नेता थे, यहाँ तक कि पुलिस उनके कार्यों में दखलअंदाजी नहीं देते थे। इतना ही नहीं, उस समय जो पुलिस कमिश्नर उस शहर में ट्रांसफर होकर आते थे, वह दिघे के पास 'शिष्टाचार भेंट' करने जरूर जाते थे।

     13 मई 2022 को रिलीज हुई मराठी फिल्म "धर्मवीर" आनंद दिघे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में बाल ठाकरे और आनंद दिघे के आत्मीय संबंधों को दिखाया गया है। एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में अशोक वानखेड़े कहते हैं, 'बाल ठाकरे और आनंद दिघे के बीच लव-हेट का रिलेशन था।

     मराठी फिल्म "धर्मवीर" की स्क्रीनिंग को लेकर भी काफी विवाद रहा। बताया जाता है उद्धव ठाकरे फिल्म की स्क्रीनिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इसके पीछे उन्होंने अपरिहार्य वजह का हवाला दिया। उद्धव ने कहा कि वह आनंद दिघे की फिल्म का क्लाइमेक्स देखने के लिए तैयार नहीं थे। उनके मुताबिक वह स्क्रीन पर आनंद दिघे को मरता हुआ नहीं देख सकते थे। इस फिल्म को एकनाथ शिंदे ने लॉन्च किया था। एकनाथ शिंदे ने इस फिल्म के टिकट को थोक में खरीदकर अपने समर्थकों में बांटे थे, जिससे वह फिल्म में दिघे के जरिए शिंदे के सियासी उत्थान को जान सकें। इस फिल्म में एकनाथ शिंदे को ही आनंद दिघे का असली वारिस बताया गया है।

     आनंद दिघे महाराष्ट्र सरकार में भूचाल लाने वाले और महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुरु माने जाते हैं।

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्टार्स अनफोल्डेड.कॉम)
                      --------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.08.2023-शनिवार.
=========================================