रक्षाबंधन-निबंध-1

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 06:56:29 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "रक्षाबंधन"
                                     -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन एक महत्त्वपूर्ण निबंध.

     भारत त्योहारों का देश है। एक ऐसा देश जहां विभिन्न संस्कृतियाँ, धर्म, संप्रदाय एक साथ फल-फूल रहे हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। तमाम विविधताओं के बावजूद रक्षाबंधन (rakshabandhan) एक ऐसा त्योहार है, जो धर्म, संप्रदाय तथा संस्कृतियों की सभी दीवारों को तोड़ कर सभी त्योहारों के बीच एक अलग ही स्थान रखता है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों और प्रेमभाव की वजह से देशभर में रक्षाबंधन को सभी उत्साह से मनाते हैं। शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए भाई की कलाई पर राखी बाँधी जाती है। श्रावण पूर्णिमा 2023 की शुरुआत 30 अगस्त की सुबह 11:27 बजे से होगा इसलिए इसके बाद ही राखी बाँधी जानी चाहिए। पूर्णामासी की तिथि 31 अगस्त को सुबह 7:07 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन मंत्र (Rakshabandhan mantra 2023)- "ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल" का पाठ करते हुए बहनें रक्षा सूत्र भाई की कलाई पर बाँधती हैं। रक्षाबंधन पर निबंध (essay on rakshabandhan in hindi) के जरिए रक्षाबंधन 2023 त्योहार के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

     इसलिए हम आपके लिए यह हिंदी रक्षाबंधन निबंध (Essay on Raksha Bandhan in Hindi) लेकर आए हैं। इस हिंदी रक्षाबंधन पर निबंध (rakshabandhan essay in hindi) से आपकी उपर्युक्त सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, ऐसी हमें आशा है। Essay on Raksha Bandhan in Hindi निबंध से न सिर्फ आपको रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में (essay on rakshabandhan in hindi) लिखने में सहायता मिलेगी, बल्कि आप इस निबंध का विश्लेषण कर निबंध लिखने का तरीका भी समझ सकते हैं। इसके अलावा इस लेख से रक्षाबंधन पर निबंध (essay on raksha bandhan in hindi) लेखन का कौशल बेहतर होगा और रक्षाबंधन (rakshabandhan) के पर्व को लेकर जानकारी भी बढ़ेगी, ऐसी हम उम्मीद करते हैं। हम अनुरोध करते हैं कि आप इस रक्षाबंधन पर निबंध (essay on rakshabandhan in hindi) की पूरी नकल करने से बचें और इस निबंध से लिखने की प्रेरणा लेकर, स्वयं ही रक्षाबंधन पर निबंध हिंदी में (rakshabandhan essay in hindi) लिखने की कोशिश करें। लेख शुरू करने से पहले आपको बता दें कि इस वर्ष यानी रक्षाबंधन 2023 (rakshabandhan 2023) में 30 अगस्त, 2023 को मनाया जाएगा।

        रक्षाबंधन पर निबंध : रक्षाबंधन 2023 (Rakshabandhan essay in hindi : Rakshabandhan 2023)--

     भारत को दुनिया भर में त्योहारों के देश के तौर पर जाना जाता है। इसकी एक खास वजह भी है। दरअसल यहां साल भर किसी न किसी त्योहार को लेकर हलचल हो ही रही होती है। यह सरगर्मी और बाजार व देश में होने वाली हलचल पूरी तरह से त्योहारों के महत्व पर निर्भर करती है। सीधे शब्दों में समझें तो त्योहार जितना बड़ा यानी महत्वपूर्ण होगा, देशभर में उसे लेकर उतनी ही ज्यादा हलचल देखने को मिलेगी। इनमें से ही एक महत्वपूर्ण त्योहार है रक्षाबंधन का यानी राखी का। रक्षाबंधन वैसे तो पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उत्तर भारत के लोग इसे विशेष तौर पर मनाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई उन्हें कोई तोहफा देने के साथ-साथ मन ही मन एक वचन भी देते हैं कि वे अपने पूरे जीवन उनका सुख-दुख व मुश्किलों में साथ देंगे।

     इसके अलावा इस दिन भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को छोटी-छोटी बच्चियाँ राखी बांधती हैं। अब तो कई जगह पर इस दिन पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पेड़ों को भी राखी बांधने की परंपरा शुरू हो गई है। वैसे सही मायनों में देखा जाए, तो रक्षाबंधन असल में दो शब्दों के मेल से बना है, रक्षा और बंधन। रक्षा जिसका शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा और बंधन का अर्थ है बांधना। ऐसे में इस शब्द का मतलब ही यह है कि ऐसा धागा जो सुरक्षा की कामना के साथ बांधा गया हो।

--EDITED BY-पुष्कर कश्यप
---------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्कूल.कॅरियर्स ३६०.कॉम)
                    ----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================