रक्षाबंधन-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:28:13 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "रक्षाबंधन"
                                       -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

     रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहिन का एक मीठा त्यौहार और भाई बहिन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है।

     आज हम इस पोस्ट में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर हिन्दी कविताएं शेयर की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह रक्षाबंधन कविताएँ (Rakhi Kavita) पसंद आयेंगी। इन हिंदी कविताओं को आगे शेयर जरूर करें।

                     रक्षाबंधन पर कविता--
                    -------------------

प्रीत के धागो के बंधन में,
स्नेह का उमड़ रहा संसार,
सारे जग में सबसे सच्चा,
होता भाई बहन का प्यार,
नन्हे भैया का है कहना,
राखी बांधो प्यारी बहना।

सावन की मस्तीली फुहार,
मधुरिम संगीत सुनती है,
मेघों की ढोल ताप पर,
वसुंधरा मुस्काती है।

आया सावन का महीना,
राखी बांधो प्यारी बहना।

धरती ने चाँद मामा को.
इंद्रधनुषी राखी पहनाई,
बिजली चमकी खुशियों से,
रिमझिम जी ने झड़ी लगाई।

राजी ख़ुशी सदा तुम रहना,
राखी बाँधों प्यारी बहना।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                     ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================