रक्षाबंधन-कविता-5

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:34:32 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                       "रक्षाबंधन"
                                      -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

                              रक्षाबंधन पर कविता--
                             -------------------

त्योहार भाई -बहन का
राखी का त्योहार है आया
जीवन का उपहार है लाया
भाई -बहन का प्यार लाया
राखी संग खुशियां आयीं
बहना जब राखी लायी
बोली मेरी रक्षा करना
ढेर सारी मिठाई खिलाई
मैंने उससे राखी बंधवाई
शुभ रक्षाबंधन की सब को
है बधाई जी बधाई।
हैप्पी रक्षा बंधन

दीदी जब सावन में,
काली मिट्टी पर उग आए,
हरे पौधों को देखता हूँ,
तो मेरी साँवली कलाई पर,
हरे रंग का रेशम,
खुद ब खुद,
उग आता है,
मैं अपने माथे पर,
सुर्ख रोली ढूँढता हूँ,
और,
जब सहर आसमाँ के माथे पर,
वही लाल रोली मलती है,
तो हल्का-सा टीका मुझे भी,
लगा जाती है!!

बरसात जब बूँदों का अक्षत,
मेरे सर पर छिड़कती है,
तो मैं होश में आता हूँ,
और,
सूनी कलाई, सूनी दुनिया,
सूना माथा पाता हूँ!!
दीदी, कभी भोर, कभी मिट्टी,
कभी बारिश बन कर आओ,
शायद मैं अकेला हूँ,
मुझे साथ ले जाओ...

-दिव्यांशु शर्मा
-------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                     ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================