रक्षाबंधन-कविता-7

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:36:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "रक्षाबंधन"
                                      -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

                              रक्षाबंधन पर कविता--
                             -------------------

अच्छे भैया मेरे...
सबसे प्यारे भैया मेरे...
तुम हो मेरे रखवाले...
मुझसे ये राखी बन्धवाले...
तेरे साथ मैं चलूँगी..
मेरे साथ तुम चलना...
तेरी रक्षा मैं करुगी..
मेरी रक्षा तुम करना..
राखी का ये बंधन प्यारा..
इस बंधन को बांधे रखना..
टूटे ना रिश्तो का धागा...
मजबूत अपने इरादे रखना...
जब मैं तुमसे रूठ जाऊं..
तो तुम मुझे मनाना..
जब-जब मैं रोऊँ..
तुम मुझे हंसाना..
मेरे भैया दूर ना जाना..
मुझसे तुम राखी बंधवाना..
प्यारे प्यारे भैया मेरे ...
सबसे अच्छे भैया मेरे....

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================