रक्षाबंधन-कविता-10

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:40:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                       "रक्षाबंधन"
                                      -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

                              रक्षाबंधन पर कविता--
                             -------------------

कैसी भी हो एक
बहन होनी चाहिए....
बड़ी हो तो माँ – बाप
से बचाने वाली.....
छोटी हो तो हमारे...
पीठ पीछे छुपने वाली....
बड़ी हो तो चुपचाप हमारे
पॉकेट में पैसे रखने वाली...
छोटी हो तो चुपचाप पैसे
निकाल लेने वाली...
छोटी हो या बड़ी
छोटी – छोटी बातों
पे लड़ने वाली
एक बहन होनी चाहिए
खुद से ज्यादा हमे
प्यार करने वाली एक
बहन होनी चाहिये

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================