रक्षाबंधन-कविता-12

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:43:02 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "रक्षाबंधन"
                                      -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

     भाई बहन के रिश्ते में कोमलता होती है, जो रक्षाबंधन में प्रतीत होती है जब दोनों भाई बहन मिलकर इस पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को मनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

                   रक्षाबंधन पर कविता 2023--
                  -------------------------

माँ मुझको अच्छा लगता जब
मुझे बाँधती दीदी राखी
तुम कहती जो रक्षा करता
उसे बांधते है सब राखी

तो माँ दीदी भी तो मेरी
हर दम देखो रक्षा करती
जहाँ मैं चाहूँ हाथ पकड़ कर
वहीँ मुझे ले जाया करती

मैं भी माँ दीदी को अब तो
बांधुगा प्यारी सी राखी
कितना प्यार करेगी दीदी
जब बांधूंगा उनको राखी

--कान राम सियोल 
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-पोएम हिंदी.कॉम)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================