रक्षाबंधन-कविता-23

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:56:34 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "रक्षाबंधन"
                                     -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन पर कविता.

                       रक्षाबंधन पर कविता--
                      ------------------

6. सारे जग में एक ही रिश्ता
सारे जग में एक ही रिश्ता सबसे सच्चा होता है।
भाई-बहन के रिश्ते सा न दूजा रिश्ता होता है।।

स्नेह का धागा जब बहन भाई की कलाई में बाँधती है।
इस धागा के रूप में वो विश्वास अपना बांधती है।।

भाई भी जब अपना हाथ बहन के सर पर रखता है।
फिर जीवन भर अपनी बहन को सबसे आगे रखता है।।

राखी का त्यौहार जब आता है वो बातें भी याद है।
वो बचपन भी याद आता है वो नोकझोक याद आती है।।

वो भाई है जो तंग करे बहना को सबसे ज्यादा।
पर यह सच है कि उससे ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता।।

स्वभाव में बनता है कठोर अंदर से भावुक कोमल मन।
हर मनमानी करने देता है और कहता अब और नहीं।।

यह रिश्ता कितना प्यारा, बाकि सब से न्यारा है।
जिसको भी यह सौभाग्य मिला, उसको धागे का मूल्य पता।।

सारे जग में एक ही रिश्ता सबसे सच्चा होता है।
भाई-बहन के रिश्ते सा न दूजा रिश्ता होता है।।

--समर नक़वी
--फर्स्टक्राई पेरेंटिंग
-----------------

                   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदीपेरेंटिंग.फर्स्टक्रIय.कॉम)
                  ------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================