श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-लेख-1

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 07:32:39 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                    ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है महत्त्वपूर्ण लेख.

                जन्माष्टमी 2023--

     कान्हा के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. जन्माष्टमी की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी.

     जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर 2023 कब है ? यहां जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त, रोहिणी नक्षत्र

     द्वापर युग में श्रीहरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था. कान्हा के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है.

     श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि और बुधवार के दिन हुआ था. इस साल जन्माष्टमी बहुत खास है क्योंकि इस बार कान्हा का जन्मदिवस बुधवार को ही मनाया जाएगा, हालांकि जन्माष्टमी की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर कब मनाई जाएगी.

         जन्माष्टमी 2023 तिथि (Janmashtami 2023 Tithi)--

भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी तिथि शुरू - 06 सितंबर 2023, दोपहर 03.37

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त - 07 सितंबर 2023, शाम 04.14

       जन्माष्टमी 6 या  7 सितंबर 2023 कब ? (Janmashtami 2023 Date)--

--6 सितंबर 2023 - गृहस्थ जीवन वालों को इस दिन जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा. इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रात्रि पूजा में पूजा का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है. बाल गोपाल का जन्म रात में ही हुआ था. नंद के लाल कान्हा का जन्म मथुरा में हुआ था, इसलिए इस साल 6 सितंबर को मथुरा में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

--7 सितंबर 2023 - पंचांग के अनुसार इस दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. साधू, संत और सन्यासियों में कृष्ण की पूजा का अलग विधान है. शास्त्रों में पंचदेवों के उपासक (गृहस्थ) यानी स्मात संप्रदाय के लोगों के लिए कृष्ण की उपासना अलग तरीके से बताई गई है. इस दिन दही हांडी (Dahi Handi 2023) उत्सव भी मनेगा.

      जन्माष्टमी 2023 पर रोहिणी नक्षत्र (Janmashtami 2023 Rohini Nakshatra Time)--

रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20

रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25

      जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त (Janmashtami 2023 Puja Muhurat)--

श्रीकृष्ण पूजा का समय - 6 सितंबर 2023,रात्रि 11.57 - 07 सितंबर 2023, प्रात: 12:42
पूजा अवधि - 46 मिनट
मध्यरात्रि का क्षण - प्रात: 12.02

        जन्माष्टमी 2023 व्रत पारण समय (Janmashtami 2023 Vrat Parana Time)--

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय - 07 सितंबर 2023, शाम सुबह 06.02 मिनट के बाद
वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय - 07 सितंबर 2023, प्रात: 12.42 को कान्हा की पूजा के बाद

--By: ABP Live
-----------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-abpलाईव्ह.कॉम)
                        ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================