श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-कविता-6

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 08:16:15 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है जन्माष्टमी पर कविता.

              जन्माष्टमी पर कविता | श्री कृष्ण जन्म पर कविता--

नन्हे कन्हैया छोटी दंतिया दिखाए

पग घुंघरू बजाए प्यारी मुरली सुनाये

मोर पंख मस्तक पर सुन्दर सजाये

दूध दही सम्भालो मटकी फोड़न को आये

कदंब के झूलों में वृन्दावन की गलियों में

कन्हैया को ढूँढ़ते माँ यशोदा खूब बौराए

गोवर्धन उठाने को गोपियों संग महारास को

कालिया के मर्दन को कंस के संहार को

गीता के पाठ को घर घर गुंजाने को

कन्हैया छिप छिप के आये

कन्हैया मंद मंद मुस्काये

कन्हैया जग में हैं आए

कन्हैया कण कण समाये

--By Dinesh Kumar
----------------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-इझी हिन्दी.इन)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================