श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-कविता-7

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 08:17:23 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                   ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है जन्माष्टमी पर कविता.

             जन्माष्टमी पर कविता | श्री कृष्ण जन्म पर कविता--

तरसी यशोदा, सुन सुन कान्हा

अबके मेरे घर भी आना

अंगना सूना आंखें सूनी

इनमें ख्वाब कोई भर जाना

कितना ढूंढू कित कित ढूंढू

कि‍धर छुपे हो मुझे बताना

ममता माखन लिए खड़ी है

आकर इसको अधर लगाना

मेरे कान हैं तरसे लल्ला

तू मुझको अम्मा कह जाना

देवकी ने जन्म दिया

यशोदा मैया ने पाला ,रे गोपाला ...

कारागृह में जन्म हुआ

वसुदेव का वो लाला ,रे गोपाला....

लीला करता नित्य नई वो

यशोदा मैया का लाला ,रे गोपाला...

माटी खाये ब्राम्हांड दिखाये

नटखट बड़ा है नंदलाला ,रे गोपाला...

माखन चुराता ग्वाल बाल संग

वंशी बजाने वाला, रे गोपाला...

धैनु चराता वन वन जाता

मुरली बजाने वाला ,ये गोपाला....

कृष्ण कन्हैया रास रचैया,

गोपियों के मन को हरने बाला,रे गोपाला...

गोपियो के वस्त्र चुराता सबक सिखाता,

ऐसा है वो ब्रजवाला,रे गोपाला...

--By Dinesh Kumar
----------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-इझी हिन्दी.इन)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================