श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-कविता-14

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 08:27:05 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                   ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है जन्माष्टमी पर कविता.

            भगवान कृष्ण पर कविता/जन्माष्टमी पर कविता--

कान्हा कन्हैया नटखट चितचोर
जन्माष्टमी पर एक लघु प्रयास
कान्हा कन्हैया नटखट चितचोर
मैया के आँगन की शोभा बढ़ावे ।

शीश पे मोर पंखी का सुंदर ताज धर
सबके नैनो को बहुत सुख पहुँचावे ।

नन्हे नन्हे पाँवो से कर अठखेलियाँ
मुख पे माखन लगा श्याम इतरावे।

गली गली घूमत कान्हा मटकी फोड़त
गोपियो संग खूब रास लीला रचावे।

मैया यशोदा लेवे कान्हा की बलइयाँ
ग्वालो के संग ब्रज में करतब दिखावे ।

यमुना तट पे बंशी की मीठी तान बजा
मनमोहक आकर्षक रूप में खूब लुभावे।

गिरधारी तो है वृंदावन के रास रचैया
प्रिय राधा संग प्रेम की लीला रचावे।

अधर्म बुराई शत्रुओ का संहार कर
मुरारी पूरे जग के पालनहार कहलावे।

--Anil Saini
-------------

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-rkअलर्ट.इन)
                          -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================