श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-कविता-18

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 08:33:14 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                   ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है जन्माष्टमी पर कविता.

            जन्माष्टमी पर कविता (Janmashtmi Kavita)--

काली अँधेरी में था वो उजाला
भादो पक्ष की अष्टमी का नजारा
कारावास में किलकारी गूंजी
लीलाधर को नयी लीला सूजी
किया वसुदेव को आजाद

बरसते पानी में करवाया यमुना पार
खुद यमुना ने चरण स्पर्श कर
अपने जीवन का किया उद्धार
माता यशोदा के पुत्र बनकर
बढ़ाया जिसने गौकुल का मान
मटकी फोड़कर माखन चौर बन
यशोदा माँ की खाई फटकार 

गोपियों के संग थे रास रचैया
बने राधा के कृष्ण कन्हैया
मुरली की धुन पर चराते गैया
बनकर ग्वाला कृष्ण कन्हैया
तोड़ा घमंड इंद्र का जिसने
उठाकर गोवर्धन ऊँगली पर भैया

हुआ बाल लीलाओं का अंत
जाना पड़ा कर्तव्य पथ संग
पीछे छूटा प्रेम प्रसंग
नन्द बाबा मैया का संग

कंस को मार किया मथुरा उद्धार
भाई के संग किया यादव कल्याण
बनकर शिष्य लिया व्यवहारिक ज्ञान
संदीपनी गुरु सानिध्य में मिला सुदामा का साथ
निभाया सदा सखा संबंध
भले बने द्वारिका महाराज

महाभारत का बन सूत्र धार
किया भारत वर्ष का उद्धार
गीता का ज्ञान देकर
मनुष्य जीवन का किया उद्धार

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================