श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-हार्दिक शुभकामनाएँ-2

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 10:28:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                   ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ.

     इस त्यौहार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस त्यौहार को भारत के प्रत्येक क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन मथुरा व गोकुल का जन्माष्टमी महोत्सव पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है।

     इस दिन सभी लोग भगवान श्री कृष्ण के बालस्वरूप की पूजा करते है। इस दिन सभी उनके लिए विधिवत उपवास रखते है व रात 12 बजे आरती करके भोजन ग्रहण करते है।

     इस दिन कईं स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कईं स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है।

           श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ--

=========================================
राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
सब मिलकर बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन ख़ास।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

माखनचोर नन्दकिशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी
आओ उनके गुण गाएं सब मिल के जन्माष्टमी मनाएं
जन्माष्टमी की ढेरों बधाईयां!

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल
वृन्दावन की मिट्टी, और मथुरा का प्यार
हैप्पी श्री कृष्णा जन्माष्टमी का त्यौहार!

राधा की भक्ति, मुरली की मिठास
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
आओ सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन ख़ास!
श्री कृष्ण जन्‍माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं...

आपके घर में भी हो शोर,
जब माखन खा ले, माखन चोर!
जय हो नन्द के लाल की
हैप्पी जन्माष्टमी!

कण-कण में वो करे निवास,
गोपियों संग वो रचाये रास,
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे हमारे किशन कन्हैया।
जन्माष्टमी की ढेरों बधाईयां!
=========================================

--By Suraj Singh Rawat
---------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-सोचदूनिया.इन)
                         --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================