श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-हार्दिक शुभकामनाएँ-3

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 10:30:36 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                  ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ.

     जन्माष्टमी का पर्व सम्पूर्ण भारत मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को भारत में गोकुलाष्टमी व कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

     जन्माष्टमी को श्री कृष्ण के जन्मोसत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री कृष्ण हिंदू धर्म के प्रमुख त्रिदेवों में से एक है। उनका जन्म 5200 ईसा. पूर्व से पहले का माना जाता है।

     उनका जन्म मथुरा के एक कारावास में हुआ था। उनकी माता का नाम देवकी व पिता का नाम वासुदेव था। जबकि उनका पालन-पोषण माता यशोदा व पिता नंदलाल जी द्वारा किया गया था।

          श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ--

=========================================
राधा संग गोपियों की चाहत हैं कान्हा,
हमारे हृदय की विरासत हैं कान्हा,
मुबारक हो आपको मंद मुस्कान सांवरे की जन्माष्टमी।

हमारे नटखट नंदलाल,
चुराए माखन संग मिश्री की थाल,
सबके दुलारे हैं नंद गोपाल।
हैप्पी जन्माष्टमी!

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं।
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं।

बाल रूप है सब को भाता माखन चोर वो कहलाया है,
आला आला गोविंदा आला बाल ग्वालों ने शोर मचाया है,
झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है,
कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई!

मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया,
जमुना के तट पे विराजे हैं,
मोर मुकुट पर कानों में कुंडल,
कर में मुरलिया साजे हैं...
कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई!

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
=========================================

--By Suraj Singh Rawat
---------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-सोचदूनिया.इन)
                         --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================