हरतालिका तीज-निबंध-1

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 07:42:24 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "हरतालिका तीज"
                                    -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज पर निबंध.

     Essay on Teej Festival in Hindi: हम यहां पर तीज त्यौहार पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में तीज त्यौहार के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेअर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

              तीज त्यौहार पर निबंध--

     भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार तीज का त्यौहार पुरे देश में मनाया जाता है। तीज के त्यौहार को हरितालिका तीज या कजली तीज भी कहते है। तीज का त्यौहार हिन्दू महिलाओं का त्यौहार होता है। तीज का त्यौहार हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्यौहार के दिन कुँवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिये तीज का व्रत रखती है, और शादीसुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और उनके जीवन के सभी कष्टो को दूर करने के लिये तीज का व्रत रखती है।

     यह भारतीय परम्परा रीती-रीवाज के साथ धूम-धाम से बड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है। भारत में तीज त्यौहार सबसे अधिक महत्व दिया गया है। तीज त्यौहार हर वर्ष अगस्त महीने मे आता है। तीज त्यौहार में लड़कियां और महिलाएं व्रत रखती है और सोलाह शृंगार करती है । सुहागन महिलाएं अपने पति के नाम का माथे में सिंदूर लगाती है, हाथो में चूड़ियाँ पहनती है और मेंहदी लगाती है।कुंवारी लड़कियां पूजा करते हुए भगवान हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है कि उनको भी अच्छा योग्य वर मिले और अपने मन की सारी बातें भगवान से  हाथ जोड़कर करती है।

     यह त्यौहार सैकड़ो सालों से भारत में रीती-रीवाज के साथ मनाया जाता है। तीज त्यौहार हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार होता है, जिस में सभी विवाहित महिलाएं अपने परिवार के कल्याण और मांगलमय के लिये प्रार्थना करती है। तीज त्यौहार भारत के अलावा अन्य देशो नेपाल, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों मे बड़े उत्सव के साथ मनाते है।

     तीज त्यौहार तीन प्रकार का होता है, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरितालिका तीज है। हरियाली तीज के दिन महिलाये चंद्रमा की पूजा करती है और कजरी तीज के दिन महिलाएं नीम पेड की पूजा करती है और हरितालिका तीज को ही तीज का त्यौहार कहते है । उस दिन महिलाएं अपने पति के लिये व्रत रखती है।

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================