हरतालिका तीज-कविता-3

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 08:01:08 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "हरतालिका तीज"
                                     -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज पर कविता.

            हरियाली तीज पर कविता--

आओ सखियों तीज मनाले जी,
सावन का महीना आया,
झूम झूम बदरी है लाया,
उसमे हरियाली तीज का आनंद उठा ले जी,
आओ सखियों तीज मनाले जी।

बागों में हरियाली आयी,
खुशियां चारों ओर हैं छाई,
आओ सखियों झूले को डाल पे डाले जी,
आओ सखियों तीज मनाले जी।

हाथो में मेहँदी लगा के,
सोलह श्रंगार कर ले,
हाथों में चूड़ी खनके,
पिया के नाम की जी,
आओ सखियों तीज मनाले जी।

पिया संग मंदिर को जाए,
शिव गौरा का आशीर्वाद हैं पाये,
दे दो दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन,
मेरे सुहाग को जी,
आओ सखियों तीज मनाले जी।

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी जIनकारी.इन)
                        -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================