हरतालिका तीज-कविता-4

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 08:02:40 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "हरतालिका तीज"
                                      -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज पर कविता.

     हमारे देश में मनाये जाने वाले त्योहारों और व्रतो में यह भी एक महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला अवकाश करती हैं और इसे अपने महादेव को समर्पित करती हैं। इस व्रत से महिलाये अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और महादेव जी की उपासना करती हैं।

            हरतालिका तीज पर कविता--

पावन सावन बीत गया
आगमन हो गया भादों का
हस्त नक्षत्र की तृतीया आई
हरतालिका तीज का व्रत लाई
तीज व्रत है सुहाग के रक्षा का
व्रत है श्रधा भक्ति और निष्ठा का
यह व्रत अति पावन है
यह व्रत निर्जल निराहार है
शिव पार्वती के पूजन का है शुभ प्रहर
सुहगनों का सोलह श्रृंगार का है पावन अवसर
देखो अम्बर भी छलका है
ये बादल का प्यार है
जो धरती पे उतरा है
धरा ने भी सोलह श्रृंगार किया है
धानी रंग का वस्त्र लिया है
मेहंदी उसके हाथ विराजे
जुगनु कण हिरक हार गले में साजे
धारण किये पुष्प आभूषण
कुसुमित हुए मुस्कुरा रही है
अचला भी आज तीज मना रही है
नव पल्लवों की हर्षित डाल
मही को आज सजा रही है
उल्लसित प्रवालों से धीरे धीरे
उसका रुप निखार रही है
प्रतीत होता है सम्पूर्ण प्रकृति
आज तीज मना रही है

--RAHUL SINGH TANWAR
-----------------------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================